Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोबाइल के लिए दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या
  • हरिद्वार

मोबाइल के लिए दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस ने दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल के लालच में हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विष्णुलोक कॉलोनी निवासी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक मनीष (38) एक फरवरी से लापता थे। उनके पिता रामआसरे की तहरीर पर चार फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनीष का मोबाइल फोन ज्वालापुर के अयान उर्फ सुन्नत के पास है। पुलिस ने छह फरवरी को बीएचईएल स्टेडियम से अयान को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में अयान ने बताया कि कॉल करने के बहाने उसने मनीष का मोबाइल छीना था। जब मनीष ने मोबाइल वापस मांगते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो अयान ने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। बिलाल हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। गला दबाकर की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव पुलिस के अनुसार, आरोपी अयान ने साथी संग शराब पीने के बहाने मनीष को बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में बुलाया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। अयान की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक वाहिनी ने महापंचायत और राष्ट्रीय हड़ताल को दिया समर्थन
Next: शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: सीएम धामी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.