Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मनरेगा कर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक धामी
  • पिथौरागढ़

मनरेगा कर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक धामी

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। मनरेगा कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। समर्थन में पहुंचे धारचूला विधायक हरीश धामी भी मनरेगा कर्मियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा के शासन में कर्मचारी से लेकर आम जन सभी परेशान हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी बातों पर गौर नहीं कर रही। मजबूर होकर लोगों को सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज हैं, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना होगा। मंगलवार को मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में कर्मियों ने कलक्ट्रेट के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा मनरेगा योजनाओं की रीड़ कर्मियों की लंबे समय से अनदेखी हो रही है, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नियमितीकरण की मांग पर वे संषर्घ कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बातों को अनसुना कर रही है। मनरेगा कर्मियों के समर्थन में पहुंचे धारचूला विधायक धामी भी कर्मियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा भाजपा के शासन में देश की जनता परेशान है। जिन कर्मियों की मेहनत के बल पर सरकार मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन के दावे कर रही है, उन्हीं की अनदेखी करना गलत है। कहा यह सच है कि कोरोना संकट के बीच इन कर्मियों ने प्रवासियों के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी दी। सरकार को उनके हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए। लेकिन कर्मचारियों को यह भी सोचना चाहिए कि भाजपा मनमानी में माहिर है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग को किया प्रदर्शन
Next: गुलदार के आतंक से द्यांगण के ग्रामीणों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.