Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विष्णु घाट सब्जी मंडी में घुसा मलबायुक्त पानी
  • हरिद्वार

विष्णु घाट सब्जी मंडी में घुसा मलबायुक्त पानी

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
default featured image

हरिद्वार। शुक्रवार रात तेज बारिश आने से विष्णु घाट सब्जी मंडी में सिल्ट के साथ ईंटे पत्थर आने से दुकानों में पानी कीचड़ घुस गया। इससे व्यापारियों में बहुत आक्रोश देखा गया। सोमवार को राखी का त्योहार है और बाजार की सडक़ें व दुकानें मलबे से भरी पड़ी है। भल्ला रोड विष्णु घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि राजनीति की भेंट चढ़ी नगर निगम में अफसर शाही हावी हो चुकी है। कोई सुनने के लिये तैयार नहीं है। सप्ताह भर पहले काशीपुरा मोहल्ले के पास नाले की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया था जिसकी ईंटे और पत्थर बह कर बाजार में आए हैं। इसकी सूचना एमएनए समेत सभी संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। निगम ने केवल एक घंटे के लिए कर्मचारी भेजे लेकिन दीवार के मलबे को साफ नहीं किया। जिस कारण आज पानी ने दुकान में रखे सामान को खराब करके रख दिया है। महामंत्री हरिशंकर ने कहा कि अन्य बाजारों में भी स्थिति बहुत खराब है। दो दिन राखी के त्योहार के बचे हैं। अगर यही हाल रहा तो ग्राहकों का आना बहुत मुश्किल होगा। व्यापारियों की कमर तोड़ चुका कोरोना वायरस और इसके बाद इस समस्या से व्यापारी वर्ग बेहाल हो चुका है। अगर इसी प्रकार से सब चलता रहा तो दुकान बंद कर व्यापारियों को लामबंद होना होगा। आक्रोश जताने वालों में जोगेंद्र अरोड़ा, सुशील भसीन, तुषार शर्मा, मनीष नेगी, सागर अरोड़ा, अनुराग शर्मा, दिनेश अरोड़ा, मोहन कुमार, सतीश कुमार, रमेश विशाल, अमित गोयल, राजकुमार अरोड़ा, जमना प्रशाद, गोपाल चौरसिया आदि व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कालेज खोलने की मांग को लेकर सौंपा कैबिनेट मंत्री कौशिक को ज्ञापन
Next: फैक्ट्री कर्मियों की होगी कोरोना जांच

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.