Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मिलावटी दवा बनाकर बेचने के आरोप में तीन के खिलाफ केस
  • ऊधम सिंह नगर

मिलावटी दवा बनाकर बेचने के आरोप में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  जिला आयुवेर्दिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कुंडेश्वरी स्थित एक मकान से बड़ी तादाद में अपमिश्रित दवा और पैकिंग का सामान बरामद किया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मिलावटी दवा तैयार कर बेचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिला आयुवेर्दिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.आलोक कुमार शुक्ला ने प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ कुंडेश्वरी स्थित एक मकान में छापा मारा था। टीम ने मौके से मधुनाशक दवा के सील बंद डिब्बे, प्रिंटेड रैपर, सील पैकिंग स्टीकर, दो प्रेस, प्लास्टिक की चम्मच, 04 मिक्सी और 08 मिक्सी के जार के अलावा एलोपैथिक दवाइयां बरामद की थीं। जानकारी करने पर पता लगा कि काफी समय से तीन लोग शुगर की आयुवर्वेदिक दवाई तैयार कर बेच रहे थे। इसका सेवन करने वाले व्यक्तियों को किडनी संबंधी समस्याएं आ रही थीं। छापे के दौरान कमरे के अंदर और बरामदे में अपमिश्रित दवा के अलावा रैपर पाए गए। इन डिब्बों पर बकायदा बैच नंबर और एक्सपायरी डेट लिखी गई थी। मौके पर मिले कुंडेश्वरी निवासी विक्रांत सिह पुत्र महिपाल सिंह ने बताया कि यह मकान उसके रिश्तेदार प्रशांत सागर पुत्र विजेंद्र सागर का है।
वे दोनों मिलकर मोदीनगर, मेरठ निवासी सतेंद्र चौधरी पुत्र ओम प्रकाश के साथ मिलकर यह धंधा करते हैं। कुछ देशी दवाओं में पिल 500 एमजी की एलोपैथिक दवा मिलाकर मिश्रित दवाइयों को प्लास्टिक के डिब्बो में पैक किया जाता है। दवाइयों की सप्लाई का जिम्मा सतेंद्र चौधरी का है। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों विक्रांत, प्रशांत और सत्येंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और मिलावटी दवाओं का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी विक्रांत को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.