Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मेन्टल हेल्थ एण्ड साईकोसोशल स्पोर्ट इन कोविड-19’ विषय पर 03 दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मेन्टल हेल्थ एण्ड साईकोसोशल स्पोर्ट इन कोविड-19’ विषय पर 03 दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। ‘मेन्टल हेल्थ एण्ड साईकोसोशल स्पोर्ट इन कोविड-19’ विषय पर 03 दिवसीय कार्यशाला आज यहां आरम्भ हुई। इस कार्यशाला का आयोजन जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारम्भ उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन की अध्यक्ष कृतिका कुल्हरी ने किया।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में पीड़ित के साथ-साथ उसका परिवार और पूरा समाज त्रासदी झेलने को विवश है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि समाज को मानसिक रूप से मज़बूत बनाया जाए ताकि सभी इस त्रासदी का दृढ़तापूर्वक सामना कर सकें।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि महामारी के सन्दर्भ में आपदा प्रबन्धन तभी सफल हो सकता है जब इस कार्य में संल्गन विशेषज्ञों, विभागों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन में समन्वय हो। इसके लिए आपदा को न्यून करने में कार्यरत व्यक्तियों का प्रशिक्षित होना ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि गत लगभग 18 माह के समय में भारत सहित समूचे विश्व को कोविड-19 संकट के कारण अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत हालांकि कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण मुहिम का अगुवा बनकर उभरा है किन्तु फिर भी सभी के लिए सावधानियां एवं नियम पालन आवश्यक हैं।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी का पीड़ित के परिवार और परिवेश पर अत्यन्त नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पीड़ित को जहां सही जानकारी के अभाव अथवा अनेक संसाधनों से उपलब्ध अत्यधिक सूचनाओ के कारण मानसिक दबाव झेलना पड़ा वहीं उनके परिजनों को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अनेक प्रयास किए गए। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जहां लोगों को दूरभाष के माध्यम से परामर्श प्रदान किया गया वहीं विभिन्न स्तरों पर रोगियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ समाज के कमज़ोर वर्गों को भोजन, वस्त्र एवं अन्य साधनों के रूप में सहायता भी उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा फ्रंट लाइन वर्करों की भूमिका अहम है। चिकित्सकों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
कृतिका कुल्हरी ने आशा जताई कि 03 दिवसीय यह कार्यशाला कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यरत फ्रन्ट लाईन कार्यकर्ताओं एवं अन्य समूहों को मानसिक रूप से अधिक मज़बूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

रिसोर्स पर्सन नवनीत यादव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति को मानसिक रूप से सम्बल प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मानसिक तनाव से ग्रस्त, उदासीन एवं चिन्ताग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़ी है। इतने लम्बे समय से घर पर ही रहने के कारण बच्चों एवं युवा पीढ़ी पर भी इसका प्रतिकिूल प्रभाव पड़ा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक है कि सभी कोविड-19 के बाद के प्रभावों को न्यून करने के लिए सभी सामूहिक रूप से कार्य करें।
कार्यशाला में अनुराधा ने कोविड-19 के सम्बन्ध में अनुभवों तथा निधि काल्टा ने प्रभावित जनसंख्या पर कोविड-19 के प्रभावों की जानकारी प्रदान की।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की जिला समन्वयक अपूर्वा ने 03 दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में फ्रन्ट लाईन वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्था अर्थ जस्ट, गणपति सोसायटी कुनिहार, डूअर्ज तथा इंडियन काउन्सिल फाॅर सोशल वेल्फेयर के सदस्य, हमारा रेडियो के प्रतिनिधि, शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से वैशाली, रेडक्राॅस सोलन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘वह फिर सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर आया’ ने खूब वाहवाही लूटी
Next: राशिफल 9 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.