Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मेहलचौंरी में पीएचसी में घुसा मलबा और पानी
  • चमोली

मेहलचौंरी में पीएचसी में घुसा मलबा और पानी

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। गैरसैंण के मेहलचौंरी में बुधवार रात हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण रामगंगा एवं सहायक नदी उफान पर आ गई। इस कारण यहां नदी का पानी सिंचाई विभाग द्वारा बनाऐ गये सुरक्षा दीवार का करीब 40 मीटर भाग तोड़कर विद्यामंदिर हाई स्कूल से होता हुआ खेल के मैदान और सीएचसी के भवन में घुस गया। इससे सीएचसी में रखी दवाइयों, फर्नीचर एवं उपकरण भी खराब हो गए हैं। बीती रात अचानक नदियों के उफान पर आने से मेहलचौंरी मैदान के निकट रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी। सबने एक दूसरे को फोन पर इसकी सूचना दी। कुछ लोग तो घर को छोड़कर निकट के सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गये। नदी के पानी से मेहलचौंरी के खेल मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है। सीएचसी गैरसैंण के चिकित्साधीक्षक डॉ. एएस रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही गुरुवार को कर्मचारियों की सहायता से कमरों में जमी मिट्टी एवं गाद को साफ कर लिया है। बताया कि मातृ शिशु कल्याण केंद्र लाटूगैर के भवन में भी नदी का पानी चला गया था। प्रधान मेहलचौंरी बलवीर मेहरा ने शासन प्रशासन से मेहलचौंरी में हुए नुकसान का जायजा लेते हुये तुरंत सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

इन स्थानों पर भी हुआ है नुकसान
नदी के किनारे पर लाटूगैर का फील्ड क्षतिग्रस्त हो गया है। मूसों गांव में कई आवासीय भवनों के पुश्ते गिर गए हैं। जबकि कई मकानों में दरार भी आई है। मेगड़ नदी पर घटगांड़ में बना आरसीसी पुलिया बह गई है। बंजाड़ गधेरे में मैखोली स्कूल को जाने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। धुनारघाट -बाटाधार -नागचुला लिंक मोटर मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से अल्मोड़ा पहुंची एम्बुलेंस बीच सड़क में हुई ख़राब
Next: सहस्रधारा में तीन कांवड़िये बहे, दो की मौत, एक को बचाया

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.