Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मेहलचौंरी के निकट वाहन पलटा, हादसा टला
  • चमोली

मेहलचौंरी के निकट वाहन पलटा, हादसा टला

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

चमोली। नागचुलाखाल- मेहलचौंरी मोटर मार्ग पर शुक्रवार साढे़ तीन बजे के करीब गोपेश्वर को जा रहा एक वाहन कन्या जूनियर हाई स्कूल मेहलचौंरी के करीब पहाड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया। हालांकि इस जगह क्रस बैरियर लगा होने के कारण वाहन रामगंगा नदी में गिरने से बच गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में सवार चालक, पत्नी एवं छह वर्ष की बालिका को मामूली चोटें आयी हैं। वाहन सराईखेत से गोपेश्वर जा रहा था। इस बीच गाड़ी के सड़क पर पलटने के कारण सड़क पर जाम लगा रहा। रामगंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डीएस नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष मंगल रावत, दलवीर मेहरा, मोहन कोटवाल आदि ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुये वाहन को सीधा कर जाम खुलवाया, वहीं दूसरी ओर चौखुटिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण मार्ग डायवर्ट होने से शुक्रवार सुबह पांच बजे से नौ बजे तक लामबगड़ गांव में लहरी नाली में लोडेड ट्रक फंसने से यातायात चार घंटे बंद रहा। जिससे लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बताते चले कि वर्तमान में एनएच 109 से इतर चौखुटिया की दिशा को वाहन वाया खंसर घाटी आ -जा रहे हैं। प्रधान लामबगड़ प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया इस इस स्थान पर सड़क सकरी है साथ ही सड़क के किनारे गहरी नाली खादी गयी है। शिकायत के बाद भी लोनिवि गैरसैंण इसको संज्ञान में नही ले रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परवाणू भाजपा ने केंद्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर का परवाणू पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
Next: आप के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद की उत्तराखंड भाजपा में घर वापसी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.