Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेघालय में मॉब लिंचिंग, लड़की के रेप की कोशिश में थे 2 मनचले; भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
  • राष्ट्रीय

मेघालय में मॉब लिंचिंग, लड़की के रेप की कोशिश में थे 2 मनचले; भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 05/05/2024
rns featured image new

शिलांग।  मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों पर 18 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय मैरांग के नोंगथ्लिव गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया कि जब वह घर में मौजूद थी तो दोनों ने उस पर चाकू से हमला किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए और उन्होंने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
इसके बाद भीड़ उन्हें पास के सामुदायिक हॉल में ले गई और वहां दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हॉल से भीड़ के चले जाने के बाद ही दोनों को बाहर लाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों में से एक की मौत तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल में हुई, जबकि दूसरे ने शिलांग सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

मजदूर के तौर पर काम करते थे दोनों मृतक
पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक राज्य के अन्य हिस्सों के रहने वाले थे। वे नोंगथ्लिव में मजदूर के रूप में काम करते थे। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना के कलाई गांव में नाबालिग के रेप का केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 6 महीने से शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण कर रहा था। इस मामले में युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी सुरेंद्र लोधी से इंस्टाग्राम में परिचय हुआ था और फिर मोबाइल से बातचीत होने लगा। आरोपी सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के यहां काम करता था जिसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर दिसंबर 2023 से 2 मई 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने साढ़े 18 लाख से अधिक कीमत के गांजे सहित 03 तस्कर दबोचे
Next: हिमश्री फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, भविष्य में भी अभियान जारी रखने का संकल्प

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.