Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘हम राम मंदिर जाएंगे तो हमें कौन रोकेगा’, बोलीं लालू यादव की बेटी मीसा भारती
  • राष्ट्रीय

‘हम राम मंदिर जाएंगे तो हमें कौन रोकेगा’, बोलीं लालू यादव की बेटी मीसा भारती

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा है कि अयोध्या में बने भगवान श्री राम के दर्शन को हम लोग जाएंगे, तो हम लोगों को कोई रोक देगा क्या? अभी हम लोग थोड़ा चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए नहीं जा पा रहे हैं।‌ मीसा भारत सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही थीं। वहीं, नवादा में प्रधानमंत्री के खुले मंच से पैर छूने के मामले को लेकर मीसा भारती ने कहा कि इसमें कोई तकलीफ की बात नहीं होनी चाहिए, यह तो हमारे संस्कार हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या हमारे मुख्यमंत्री उम्र में प्रधानमंत्री से बड़े हैं या प्रधानमंत्री हमारे मुख्यमंत्री से बड़े हैं।
एनडीए के नेताओं द्वारा 400 पार और बिहार में 40 की 40 सीटों पर जीत के दावे पर मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोलते हैं, सम्राट चौधरी क्या बोलते हैं, चिराग क्या बोलते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे मुख्यमंत्री क्या कहते हैं, इस पर गौर कीजिए। इस बार चार लाख के पार, 4000 के पार।

तेजस्वी बोले- चुनाव में मुद्दों की बात होनी चाहिए
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे तो लगता है कि 400 तो दूर की बात, भाजपा 100 भी पार नहीं कर पाएगी।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “मोदी जी लगातार 400 पार की बात करते हैं, लेकिन वे न नौकरी की बात करते हैं, न रोजगार की बात करते हैं। ना छात्र-नौजवान, किसान और मजदूर की बात करते हैं। ना गांव और गरीब की बात करते हैं। मोदी जी ना शिक्षा और स्वास्थ्य और ना स्कूल और अस्पताल की बात करते हैं। फिर जनता किस बात पर 400 पार कराएगी।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अगर मुद्दे पर बात नहीं करेंगे तो एनडीए 400 क्या 100 भी पार नहीं करेगी। इसलिए, अब मुद्दे की बात होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगदारी मांगने के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: कांग्रेस सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदीप के पक्ष में मांगे वोट

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.