Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेडिकल स्टोर संचालक से 11.50 लाख की धोखाधड़ी
  • देहरादून

मेडिकल स्टोर संचालक से 11.50 लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
rns featured image new

देहरादून। एक मेडिकल स्टोर संचालक से 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मेडिकल संचालक ने पटेलनगर में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि एक परिचिति ने जमीन बेचने के नाम पर उससे ये धोखाधड़ी की है। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को पंकज वर्मा निवासी संजय कालोनी गुरु रोड ने बताया कि पटेलनगर में कंबाइंड मेडिकल स्टोर के नाम से उसकी दुकान है। जयचन्द्र पुत्र किशनलाल निवासी चकतुनवाला हाल निवासी झाझरा चकराता रोड अक्सर हमारे यहां दवाईयां लेने आता था। जिस कारण दोनों में अच्छी जान पहचान हो गई थी। जयचन्द्र ने वर्ष 2013 में अपनी पुश्तैनी जमीन 25 लाख रुपये में बेचने की बात कही। पंकज वर्मा ने कहा कि सौदा तय होने के बाद उसने जयचंद्र को साढ़े 11 लाख रुपये एडवांस में दिए। शेष राशि रजिस्ट्री के बाद देने की बात हुई थी। पंकज वर्मा ने कहा कि कुछ सालों बाद पता चला कि जयचंद्र उसी जमीन पर मकान बनवा रहा है। मकान बनाने का विरोध करने पर आरोप है कि जयचंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की। जमीन रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप है। पंकज वर्मा ने पुलिस को बताया कि पैसे वापस मांगने पर जयचंद्र ने एक चैक दिया था। जो बाउंस हो गया। उसने पुलिस से अभियुक्त जयचंद्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईओएस डीएलएड ने किया शिक्षा मंत्री आवास का घेराव
Next: सीएम के आश्वासन पर युवाओं ने अनशन तोड़ा, धरना रहेगा अभी जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.