Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, दवाओं के लिए सैंपल
  • अल्मोड़ा

मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, दवाओं के लिए सैंपल

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में अल्मोड़ा क्षेत्र में स्प्यूरियस और अधोमानक दवाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि जांच के दौरान स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं की बिक्री और खरीद की स्थिति का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और रिकॉर्डिंग भी परखी गई। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के अलग रखरखाव और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीम ने मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित बिलों का भी परीक्षण किया। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया कि नारकोटिक श्रेणी की दवाएं केवल चिकित्सक के पर्चे पर ही दी जाएं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पांच दवाओं के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। पूजा जोशी ने कहा कि जनपद में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलादेवी और द्वाराहाट में लगे बहुउद्देशीय शिविर, 2403 लोग हुए लाभान्वित
Next: समान नागरिक संहिता दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.