Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेडिकल कॉलेज के ऑल इंडिया कोटे में आरक्षण के फैसले को चुनौती
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

मेडिकल कॉलेज के ऑल इंडिया कोटे में आरक्षण के फैसले को चुनौती

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
default featured image

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल और डेंटल कोर्स में ऑल इंडिया कोटे में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 फीसदी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. इसके अलावा साल 2021-22 के लिए इस आरक्षण नीति पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर भी नोटिस जारी किया गया है. सरकार ने हाल ही में राज्यों के मेडिकल/डेंटल कॉलेजों के ऑल इंडिया कोटे में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को आरक्षण देने का फैसला लिया था.
केंद्र सरकार ने 29 जुलाई को यह फैसला लिया था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि इस फैसले से हर साल करीब 1,500 ओबीसी छात्रों को एमबीबीएस में और 2,500 ओबीसी छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट में लाभ होगा. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस कैटगरी के 550 छात्रों को एमबीबीएस में और करीब 1,000 छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट में फायदा पहुंचेगा.
1986 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर देश के सभी राज्यों के मेडिकल संस्थानों में ‘ऑल इंडिया कोटा’ लागू किया गया था. ऑल इंडिया कोटा राज्य के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज में सीटों का वो हिस्सा है जो राज्य के कॉलेज, केंद्र सरकार को देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा था कि सभी राज्य अपने मेडिकल कॉलेज की 15 फीसदी अंडर ग्रेजुएट सीटें और 50 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट सीटें केंद्र सरकार को देंगी. केंद्र सरकार के हिस्से में आने वाली इन सीटों को ‘ऑल इंडिया कोटा’ का नाम दिया गया.
2007 तक ऑल इंडिया कोटे में कोई आरक्षण नहीं होता था. 2007 में, सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया कोटे में अनुसूचित जाति (sc) के लिए 15 प्रतिशत और एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्देश दिया था. 2007 में केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान (प्रवेश में आरक्षण) अधिनियम लागू कर जब ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने का प्रावधान आया तो उसे सिर्फ केंद्र के मेडिकल संस्थानों में ही लागू किया गया था. इसे राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे के तहत आने वाली सीटों पर लागू नहीं किया गया था.
केंद्र सरकार के 29 जुलाई के फैसले के बाद इस साल से देश भर के ओबीसी छात्र अब किसी भी राज्य में मेडिकल सीटों के ऑल इंडिया कोटे में आरक्षण का लाभ ले सकेंगे. इस आरक्षण से एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले 1,500 और पोस्ट ग्रेजुएशन में 2,500 ओबीसी छात्रों को फायदा होगा.
केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि पिछले 6 साल के दौरान, देश में एमबीबीएस की सीटें 2014 की 54,348 से 56 फीसदी बढ़कर 2020 में 84,649 और पीजी सीटों की संख्या 2014 की 30,191 से 80 फीसदी से बढ़कर 2020 में 54,275 हो गई है. इस दौरान, देश में 179 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई और अब देश में 558 (289 सरकारी और 269 प्राइवेट) मेडिकल कॉलेज हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 75 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिटर्न दाखिल करने में मिली छूट
Next: डम्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.