Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
  • देहरादून

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 10/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उत्तराखंड के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।  ये घटना डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गुरुद्वारा रोड की है।  22 वर्षीय युवक यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।  डोईवाला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद ही छात्र को पढ़ाई पूरी करने यूक्रेन जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या: डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर गुरुद्वारा रोड पर अध्यापक ओमवीर सैनी का घर है।  शनिवार सुबह उनके 22 वर्षीय बेटे हर्ष सैनी की डेड बॉडी मिली।  आशंका है कि युवक ने देर रात सुसाइड किया होगा।  मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अस्पताल भिजवाया।  डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हर्ष सैनी यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहा था।  इस बार उसका फोर्थ ईयर था।  एक महीने पहले ही वो घर आया था।  जानकारी के अनुसार हर्ष सैनी रोज की भांति खाना खाकर अपने दो मंजिला मकान पर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था।  सुबह जब उनके पिताजी बेटे को जगाने के लिए गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।  आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो खिड़की से झांक कर देखा।  पिता ने बेटे को उस अवस्था में पाया।  आनन-फानन में दरवाजे को तोड़ा गया।  युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।  वहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
13 अगस्त को जाना था यूक्रेन: डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की करवाया है।  रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।  पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  उन्होंने बताया कि हर्ष सैनी 11 जुलाई को अपने घर आया था।  13 अगस्त को उसे यूक्रेन पढ़ाई के लिए वापस जाना था।  बताया जा रहा है छात्र बेहद मिलनसार था।  हाल ही में हरिद्वार से कांवड़ लेकर भी आया था।  पढ़ाई में भी अव्वल था।  इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में स्कूल से घर जा रहे एक छात्र की मौत, दूसरा घायल
Next: मुख्य विकास अधिकारी ने अलंकृता ऐपण यूनिट का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.