Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज
  • देहरादून

मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज

RNS INDIA NEWS 02/07/2025
rns featured image new

 – कहा, विभागीय अधिकारी नियमित रूप से करें निर्माण कार्यों की मॉनिटिरिंग
– समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य नियत समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

देहरादून(आरएनएस)।  चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की बढ़ती लागत पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कॉलेजों के निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुये विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों हरिद्वार, रूद्रपुर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया गया। विभागीय मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की लागत में लगातार बढ़ोत्तरी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। डॉ. रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को डीपीआर बनाते समय भवन निर्माण के मानकों को ध्यान में रखते हुये आंगणन तैयार करना चाहिये तथा अनुबंध के अनुरूप नियत समय पर कार्यों को पूर्ण भी करना चाहिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पुनर्गांणन प्रस्तुत करने को सैद्धांतिजक रूप से गलत बताया। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में अधिक समय लगता हैं वहीं सरकार को भी अधिक बजट खर्च करना पड़ता है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की परम्परा को समाप्त करने को कहा। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिये किये निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार करने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक नियमित मॉनिटिरिंग करें। समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिये 200 नाली अतिरिक्त भूमि क्रय की जायेगी ताकि कैम्पस का विस्तार किया जा सके, साथ ही मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय को जोड़ने के लिये वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की जायेगी। इस संबंध में उन्होंने सचिव स्वास्थ्य को शीघ्र जिलाधिकारी अल्मोड़ा के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित कर भूमि व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मेडिकल कॉलेजों के जो भवन एवं छात्रावास बनकर तैयार हो गये हैं उनको विधिवत रूप से हैंडओवर कर लिया जाय।
बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम रणवीर सिंह चौहान, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ. सी.पी. भैसोड़ा, प्राचार्य पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज डॉ. ए.के. आर्य, प्राचार्य हरिद्वार मेडिकल कॉलेज डॉ. रंगील सिंह रैना, प्राचार्य रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज डॉ. के.एस. शाही, उप सचिव जसविंदर कौर, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. एस. बिष्ट एवं विभागीय अधिकारियों के अलावा कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ व पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की यूपी एवं उत्तराखण्ड के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा
Next: बुजुर्ग मां-बाप का तिरस्कार बेटे को पड़ा भारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.