Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मेडिकल कालेज टांडा का 68 करोड़ का अनुमानित बजट पारित
  • हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कालेज टांडा का 68 करोड़ का अनुमानित बजट पारित

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

       रोगियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डा राजीव सैजल

धर्मशाला, 14 सितंबर। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए रोगी कल्याण समिति के तहत चालू वित वर्ष के लिए 68 करोड़ का अनुमानित बजट पारित किया गया।
यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने मंगलवार को डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति के तहत दस करोड़ दवाइयोें के लिए, पांच करोड़ सर्जिकल किट्स, एक करोड़ के करीब बिल्ंिडग इत्यादि की मरम्मत, डेढ़ करोड़ के करीब बेडिंग क्लोथिंग तथा पचास लाख के करीब मशीनरी के लिए प्रावधान किया गया है।
डा राजीव सैजल ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में अब अत्याधुनिक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी इसके साथ ही सिटी स्कैन तथा एमआरआई उपकरणों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में रिक्त पदों को भी चरणबद्व तरीके से भरा जाएगा ताकि रोगियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डा राजीव सैजल ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में कोविड संक्रमित के उपचार की उचित व्यवस्था की गई है इसके साथ ही आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर सहित आक्सीजन सहित बेड्स भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
इससे पहले टांडा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा भानु अवश्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेडिकल कालेज की रोगी कल्याण समिति की गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी तथा वर्तमान वर्ष के अनुमानित बजट के बारे में विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विधायक अरूण कुमार, स्वास्थ्य सचिव डा अमिताभ अवश्थी सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैष्णव ने 2024 से पहले कश्मीर को रेल मार्ग से देश के साथ जोड़ने का किया वादा
Next: नरेंद्रनगर और प्रतापनगर में अतिथि शिक्षकों का धरना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.