Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-30 at 17.46.07

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में गुरुवार को नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएस भैसोड़ा ने किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भावी चिकित्सकों का शारीरिक और मानसिक रूप से नशा मुक्त होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में एसओजी नारको टीम ने भी सहभागिता की। एसआई सुनील धानिक ने नशीले पदार्थों की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान एएसआई राजेश भट्ट, दीवान बिष्ट, रवि मिश्रा, कैलाश जोशी, राजीव जोशी और पल्लवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय महाविद्यालय जैंती के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट
Next: शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.