Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेयर अनिता शर्मा ने नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं का लिया जायजा
  • हरिद्वार

मेयर अनिता शर्मा ने नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  बकरा मार्केट गंदे नाले के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं एवं घोर लापरवाही की वजह से मौहल्ला कैतवाड़ा, तेलियान, बकरा मार्केट, शास्त्री नगर, कड़च्छ, शरीफ नगर, सूर्या नगर आदि क्षेत्र निवासियों को नाले के गंदे पानी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों व दुकानों के सामने बदबूदार गंदा पानी बह रहा है। क्षेत्र निवासियों ने नाला निर्माण का जायजा लेने के लिए मेयर अनिता शर्मा, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत, शौकीन, पूर्व सभासद सरफराज गौड़ को मौके पर बुलाकर नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को दिखाया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। कार्यदायी संस्था नाला निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। नाला निर्माण के चक्कर में गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों के आगे बह रहा है। नाले का कूड़ा करकट व गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। निरीक्षण के दौरान जेई, एई एवं नाला निर्माण के कर्मचारी भी नदारद थे। उन्होंने जल्द ही जिला अधिकारी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत किए जाने की बात कही। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। नाले के आसपास गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। निर्माणदायी संस्था बजट का रोना रो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माणदायी संस्था आरडब्लयूडी के अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की। लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत की जाएगी। सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत, शौकीन गौड, पूर्व सभासद सरफराज गौड़ ने कहा कि नाला निर्माण में की जा रही लापरवाही की वजह से गंदा पानी सड़कों व घरों के सामने भरने से लोगों को नारकीय जीवन पड़ रहा है। गंदे पानी से उठ रही दुर्गन्ध की वजह से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी के चलते व्यापारियों की दुकानें बंद हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे। वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान देवेश गौतम, नारायण कुमार, सहराज खान, मोहित कुमार, रमेश, रवि, आनंद वर्मा, अमित वर्मा, रमेश कटारिया, अजय कुमार, बाबू, संजय सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर से चलने वाली चार रेलगाड़ी 30 अप्रैल तक निरस्त
Next: डीजीपी ने की थानों में लावारिस वाहनों के निस्तारण अभियान की समीक्षा, जेल विभाग में हुए प्रमोशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.