Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मौतों के आंकड़ों को स्वास्थ्य विभाग से छुपाने में लगे हैं कई अस्पताल
  • हरिद्वार

मौतों के आंकड़ों को स्वास्थ्य विभाग से छुपाने में लगे हैं कई अस्पताल

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सरकारी कोविड अस्पताल बाबा बर्फानी में 16 दिनों में 65 लोगों की मौत का सच तो उजागर हो गया, लेकिन हरिद्वार में कई ऐसे अस्पताल हैं जो रोजाना हो रही मौत के आंकड़ों को प्रतिदिन स्वास्थ्य महकमे को उपलब्ध कराने के बजाए छुपाने में लगे हैं। ऐसे अस्पातालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कारवाई के दावे तो करता है, लेकिन किसी एक अस्पताल के खिलाफ भी कारवाई करने का साहस नहीं जुटा पाया है। अस्पताल को कोविड मौत से होने वाली बदनामी से बचाने के चक्कर में स्वास्थ्य विभाग के पैनल पर मौजूद निजी अस्पताल हों या फिर ऐसे अस्पताल जो पैनल पर न होने के बावजूद कोविड मरीजों का उपचार कर रहे हों, अपने यहां रोजाना हो रही मौतों के आंकड़ों को स्वास्थ्य विभाग से छुपाने में लगे हैं। ऐसे अस्पातालों के खिलाफ कारवाई के दावे तो स्वास्थ्य विभाग रोजाना ही करता है, लेकिन अब तक कारवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाया है। यही कारण है कि इन अस्पातालों मे कोरोना मरीजों के उपचार को लेकर लगातार लापरवाही हो रही है जिस कारण मरने वालों का आंकड़ा तो बढ़ रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग मारने वालों का सही आंकड़ा न तो शासन को मुहैया करा पा रहा है न ही मीडिया को ही जारी कर पा रहा है। आंकड़ों को छुपाने के खेल का हाल ही में तब खुलासा हुआ जब सरकारी कोविड अस्पताल बनाए गए बाबा बर्फानीं अस्पताल में महज 16 दिनों में 65 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए और स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत के आंकड़े को सबसे छुपाकर रखा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य निजी अस्पतालों पर आंकड़े जारी करने के लिए कितना दबाव बना रहा होगा।

डीएम ने की थी एक बड़ी कारवाई:  स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों को छुपाने के साथ मरीजों से इस संकट काल में मनमानी वसूली करने वालों की तरफ से भले ही आंखें मूंदे बैठा हो लेकिन जिलाधिकारी ने शिकायत मिलते ही ज्वालापुर के अस्पताल पर छापेमारी कर न केवल उसे सील किया बल्कि संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी कराया था।
अब जिले के सभी अस्पातालों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना मौत और भर्ती हुए मरीजों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए एक व्हाट्स एप्प ग्रुप भी बना दिया गया है यदि कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं करता तो उसका पंजीकरण रद कर दिया जाएगा। सोमवार से मीडिया को भी सही आंकड़ा जरी किया जाएगा। -डॉ. एसके झा, सीएमओ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में मिला लापता युवक का अधजला शव
Next: राशिफल 17 मई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.