Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिले में 02 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित
  • बागेश्वर

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिले में 02 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर पहाड़ी क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बागेश्वर जिले में मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है जबकि चंपावत में प्रशासन को अलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी इलाकों में दो जुलाई से चार जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है।

इसलिए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दे दिए। उन्होंने विचलन की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। चंपावत में भी प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे की ओर से आईआरएस प्रणाली में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गयी है।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश के दिए हैं तथा आपात स्थिति में ससमय मोटर मार्गों को खुलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तहसीलदार, पटवारी और थाना प्रभारियों को भी मय उपकरणों के अपने केन्द्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में जल भराव की स्थिति से भी निपटने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, दिया धरना
Next: रंजिश में देसी तमंचे से फैक्ट्री स्वामी पर फायर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.