Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड

मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
Weather

देहरादून। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले स्थानों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां भारी हिमपात के कारण सडक़ों पर आवागमन प्रभावित हो सकता है और बर्फ के जमाव के कारण फिसलन बढ़ सकती है। जबकि बाकी अन्य जिले यलो अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने साल का पहला ऑरेज अलर्ट जारी किया है। जिसमें राज्य के पांच जिलों के 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही प्रदेश में रविवार का मौसम रहा। तीन हजार से ऊपर क्षेत्रों में हिमपात हुआ और निचले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। देहरादून में भी सुबह और दोपहर के समय बूंदाबादी से मौसम ओर भी सर्द हो गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उसके बगल से पश्चिमी विछोभ का दायरा बना हुआ है। सोमवार को राज्य के अनेक स्थानों में ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम वर्षा व हिमपात हो सकता है। 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई के स्थानों में हिमपात की संभावना है। मंगलवार को राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश व 3000 मीटर से ऊपरी इलाकों में हिमपात होगा। बुधवार को भी राज्य में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश व हिमपात का क्रम बना रह सकता है। सात जनवरी के बाद मौसम में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। मौसम केन्द्र ने पर्वतीय जिलों में 2200 मीटर से ऊपरी इलाकों में सडक़ों को खुला रखने के लिए प्रशासन से विशेष इंतजाम रखने को कहा है। वाहन से चलते समय यात्रियों व वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान पंतनगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.1 रानीचौरी में दर्ज किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओडीएफ प्लस में ग्राम प्रधान ही होंगे ब्रांड एंबेसडर
Next: गौशाला में आग लगने से 8 मवेशी जले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.