Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मौसम सुहावना होते ही चोपता-तुंगनाथ हुए गुलजार
  • चमोली

मौसम सुहावना होते ही चोपता-तुंगनाथ हुए गुलजार

RNS INDIA NEWS 11/10/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना होने के बाद पर्यटन व धार्मिक स्थल गुलजार हो गए हैं। चोपता और तुंगनाथ में हजारों सैलानी पहुंचे हैं। इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने से लोगों के चेहरों पर रौनक बिखरी है। इन दिनों तुंगनाथ में भगवान शिव की आराधना के लिए देश के विभन्न राज्यों से श्रृद्धालु आए हैं। अगस्त और सितंबर माह में बरसात के कारण बदरीनाथ व हेमकुंड धार्मिक स्थलों पर तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई थी। इसके अलावा पर्यटन स्थल भी सूने पड़े थे। लेकिन अब मौसम सुहावना होने के बाद गढ़वाल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। गोपेश्वर-मंडल रोड़ पर चोपता से करीब चार किलोमीटर की चढ़ाई पार करने के बाद तुंगनाथ पहुंचने पर पर्यटक खुशी से झूम रहे हैं। हरे-भरे बुग्याली क्षेत्र होने से वहां पर्यटकों की भीड़ लगी है। कठिन चढ़ाई चढने के बाद मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो रहे हैं। तुंगनाथ को पंचकेदारों में तृतीय केदार के नाम से जाना जाता है। यहां पर भगवान शिव की भुजाओं के दर्शन होते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयोग ने अक्तूबर माह में होने वाली अपर निजी सचिव की परीक्षा टाली
Next: देवप्रयाग में कार पलटने से दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.