Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • मतदान केन्द्रों पर दी ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी
  • सोलन

मतदान केन्द्रों पर दी ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज विभिन्न मतदान केन्द्रों पर लोगों को इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी।
शिव कुमार ने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में बताया गया। मतदान केन्द्र 69-डवारी, 78-जघून, 66-कूंहर, 64-सेर, 65-बसंतपुर, 82-भूमती-1, 83-भूमती-2, 79-झुंडला, 80-घड़याच तथा 67-पंबड़ में लोगांे को ईवीएम के माध्यम से मतदान के बारे में बताया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान करने के उपरान्त मतदाता वीवीपैट पर 07 सैकेण्ड तक यह देख सकता है कि उसने किस उम्मीदवार को वोट डाली है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूर्ण रूप से पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाता है।
लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की उपचुनाव के चलते जिला पुलिस बीबीएन ने सील की सीमाएं
Next: वीर नारियों ने किया शहीद सम्मान यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.