Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मारूति वैन पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, मासूम सहित पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर
  • उत्तर प्रदेश

मारूति वैन पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, मासूम सहित पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
default featured image

क्रेन की मदद से पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सात रेस्क्यू शुरू किया

लखनऊ, (आरएनएस)। इटौंजा-कुर्सी रोड पर टिकरी गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही मारूति वैन पर पलट गया। हादसे में वैन ट्रक के नीचे दब गई और वैन में सवार मासूम सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें से सात उन्नाव जनपद के औरास नंदौली गांव के व एक कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार,तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा,सीओ हृदयेश कठेरिया, एसओ इटौंजा जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीकेटी योगेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी महिंगवा शिवाकांत मिश्रा सहित मौके पर पहुंच क्रेन की मदद से पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद सभी को निकाला गया। एसओ इटौंजा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैन सवार लोग उन्नाव से बाराबंकी जिले में स्थित महादेवा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वैन में उन्नाव जनपद के औरास नंदौली गांव के रहने वाले इंद्र बहादुर सिंह (60) उनका बेटा अनुज सिंह (22), आर्यन सिंह (18), दुर्गेश सिंह (26) के अलावा भवानी सिंह (38), बबिता सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी कानपुर देहात रसूलाबाद लक्ष्मणपुर तिलक और उनका बेटा अर्नव (3)सवार थे।मारुती वैन नंबर यूपी 32 डीडब्ल्यू 2559 इटौंजा की ओर से कुर्सी रोड की तरफ से जा रही थी, जबकि ट्रक नंबर यूपी 15 डीटी 4320 भी कुर्सी रोड की ओर जा रहा था। इस बीच, ट्रक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया। ट्रक में ऊपर तक आम लदा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। आनन-फानन क्रेन मंगाई गई।ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर वैन में फंसे लोगों को निकालकर स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां, डाक्टरों ने इंद्र बहादुर, अनुज और बबिता की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जबकि अर्नव सिंह, आर्यन सिंह, अजीत सिंह, दुर्गेश सिंह और भवानी सिंह को मृत घोषित कर दिया। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में सडक़ हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, दोस्त घायल
Next: मेघालय में पुलिस रिजर्व में आईईडी विस्फोट, जवान घायल

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.