Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • देहरादून

मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेसियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने शनिवार को दून में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सदन में जिस तरह का व्यवहार मंत्री ने किया है, उसे देखते हुए नैतिकता के आधार पर मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। महानगर कांग्रेस ने एश्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने सदन की गरिमा ही नहीं बल्कि पहाड़ की अस्मिता पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बंटवारे की राजनीति करती रही है और पहाड़ और मैदान के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा के मंत्री कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, राजेंद्र शाह, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, एससी विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल, देवेंद्र सिंह, पार्षद अर्जुन पासी, भूपेंद्र सिंह नेगी, ललित बद्री, आलोक मेहता, वीरेंद्र पंवार, जगदीश धीमान, मनीष, विकास नेगी, लखीराम बिजल्वाण, ,राजेश पुंडीर समेत अन्य शामिल हुए।
इधर, कांग्रेस पार्टी ने पुलिया नंबर छह और जोगीवाला चौक पर भी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेशवासियों का अपमान करने में लगे रहते हैं। पहाड़वासी इस प्रकार के कृत्य को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि मंत्री ने राज्य निर्माण की मूल भावना को ठोस पहुंचाई है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन में महामंत्री मनीष कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, सुजाता पाल, महेश जोशी, पंकज छेत्री, राधा नौटियाल, सुनील थपलियाल, विनय कुमार, देवेंद्र सिंह, निधि नेगी, सरिता बिष्ट, मिथिलेश उपाध्याय, रिहाना परवीन, पियूष गौड़, गगन कक्कड़ समेत अन्य शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री प्रेमचंद की टिप्पणी पर अल्मोड़ा में आक्रोश, निकाली सांकेतिक शवयात्रा
Next: चोरों ने कपड़े की दुकान से लाखों का कपड़ा उड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.