Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तुच्छ राजनीति और षडयंत्र कर रहे हैं कांग्रेस नेता: अग्रवाल
  • देहरादून

तुच्छ राजनीति और षडयंत्र कर रहे हैं कांग्रेस नेता: अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
27

ऋषिकेश। गुमानीवाला में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में सभी ने बीते दिनों वित्त मंत्री के खिलाफ की गई महापंचायत की निंदा की। वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर तुच्छ राजनीति करने और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया। शुक्रवार को अमितग्राम गुमानीवाला में आयोजित जनसभा में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग तुच्छ राजनीति के जरिए ऋषिकेश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों का साथ देकर कांग्रेस क्षेत्र में भय और अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती है। क्षेत्र का विधायक होने के नाते साढ़े 16 वर्षों में उनकी ओर से भी हर वर्ग, हर समाज का सम्मानकर समुचित विकास पर उनकी मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया गया। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जो विधानसभा चुनाव में लगभग 20 हजार मतों के अंतर से पराजित होता है, वो उनके द्वारा लगातार किये जा रहे विकास कार्यों से परेशान होकर तथा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर जनता को भ्रमित कर रहा है। पार्षद वीरेंद्र रमोला ने कहा कि बीते रोज तथाकथित लोगों ने श्यामपुर में जनसभा कर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जहर उगला है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी ने कहा कि प्रदेश में जी-20 में विदेशी मेहमान पहुंचे हैं, ऐसे में बाहरी लोगों के साथ एकत्र होकर कूटरचना की गई है। समाजसेवी रंजीत थापा ने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ मुट्ठीभर लोग ऐसे लोगों के साथ दे रहे हैं, जो स्वयं को समाजसेवी होने का दावा करते है। जबकि वास्तविकता यह है कि ऐसे लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने में अव्वल हैं। साथ ही आरटीआई का गलत इस्तेमाल कर रहे है। इस दौरान लोगों ने मंत्री डा. अग्रवाल के समर्थन में नारे लगाए और समाज में नकारात्मकता फैला रहे तथाकथित लोगों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रेम सिंह रावत, केपी डंगवाल, पूर्णानंद जोशी, धनीराम गौड़, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, भुवन चंद फुलारा, विरेंद्र बिष्ट, राजू गुनसोला, मोहन प्रसाद गौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल, रूपा रमोला, अन्नू भट्ट, गुंजन, सुमन पैन्यूली, सत्यपाल राणा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई
Next: भूमि और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.