Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानसिकता में बदलाव से आएगी लैंगिक समानता: खंडूड़ी
  • देहरादून

मानसिकता में बदलाव से आएगी लैंगिक समानता: खंडूड़ी

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित हो रहे महिला विधायक सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि देश मे लैंगिक समानता मानसिकता में बदलाव से आएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि समाज अब लैंगिक समानता की ओर अग्रसर हो रहा है जो एक सुखद अनुभव है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 22 से 24 जून तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से महिला विधायक सम्मेलन आयोजित हो रहा है। आयोजन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की महिला विधायक ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक सभी प्रतिभागी इस आयोजन में लैंगिग समानता और उसके अलग-अलग पहलुओं पर अपना मत व्यक्त करेंगी। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हाल के वर्षों में देश में लैंगिक समानता को लेकर सरकार और समाज के कई अभियान चलाए गए। उनका काफी उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक व व्यवसायिक कार्यों के बीच संतुलन सिर्फ एक महिला ही बना सकती है।राष्ट्र और समाज के विकास के लिए समानता का होना जरूरी है, लैंगिक समानता विकास का मापक होता है। निर्णय लेने का अधिकार, आर्थिक स्वालंबन, राजनीतिक भागीदारी का होना महिलाओं लिए जरूरी है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास भी कर रही है लेकिन इसमें जन जागरूकता का होना भी जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं, पुरुषों की भांति प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। चाहे वह सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक जैसे कोई भी क्षेत्र हो, अब स्त्रियों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है|

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
Next: शिक्षक भर्ती में शामिल करने को शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.