Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनसा देवी में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
  • देहरादून

मनसा देवी में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
23 (15)

ऋषिकेश। मनसा देवी क्षेत्र में बिक रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए रविवार को जनाक्रोश रैली निकाली गई। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में शराब से कई लोगों की मौत का कांड सामने आया है। लेकिन बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। चेताया कि अवैध शराब को बंद नहीं कराया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब कांड से चेती मनसा देवी क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसा देवी महिला जन कल्याण समिति के बैनर तले एकजुट हुई महिलाओं ने मनसा देवी क्षेत्र में जनाक्रोश रैली निकालकर लोगों से अवैध शराब के खिलाफ शुरू की मुहिम से जुड़ने की अपील की। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि मनसा देवी क्षेत्र का आसपास का जंगली इलाका कच्ची शराब का गढ़ बन गया है। शाम ढलते ही यहां अवैध शराब बिकनी शुरू हो जाती है। इससे यहां का माहौल भी खराब होता है। यही नहीं बाहरी क्षेत्रों से भी कच्ची शराब लाकर यहां बेची जाती है। उन्होंने पुलिस के छापेमारी अभियान को महज खानापूर्ति बताया। आक्रोशित महिलाओं ने जल्द कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगने पर एसडीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। जनाक्रोश रैली में विजया भट्ट, संगीता नेगी, किरन नेगी, गौरी चौहान, मोनी भट्ट समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसिक रूप से परेशान चिकित्सक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
Next: आबादी क्षेत्र में नहीं खुलने देंगे ट्रंचिंग ग्राउंड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.