Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मनमाना कूड़ा निस्तारण शुल्क लेने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
  • पौड़ी

मनमाना कूड़ा निस्तारण शुल्क लेने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। व्यापार सभा की सोमवार को आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने मनमाने कूड़ा निस्तारण शुल्क पर नाराजगी जताई। इस दौरान व्यापारियों ने बिना सत्यापन के शहर में घूम रहे फेरीवालों, कबाड़ियों पर भी अंकुश लगाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से धारा रोड बस अड्डे से गुरु राम राय जाने वाले मार्ग को जल्द दुरुस्त करवाने, मार्ग के आसपास स्वच्छता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। व्यापार सभा के संरक्षक वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों के हितों को देखते हुए एजेंसी चौक से पूर्व की भांति टैक्सियों के संचालन करवाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि आगामी बैठक में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर पालिका को दुकानों की स्थिति के अनुसार किसके द्वारा कितना शुल्क दिया जाना है, तय किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह भंडारी, भूपेंद्र नवानी, रवि वर्मा, राम सिंह रावत, राजवीर राणा, दयाराम, बृजेश अरोड़ा, शुभम नेगी, ललित चिटकारिया आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेहलचौंरी बाजार में बोल्डर गिरने का खतरा
Next: युवक के आत्महत्या मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.