Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मणिपुर में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध करने वालों को मिले मृत्युदंड: राधा बिष्ट
  • अल्मोड़ा

मणिपुर में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध करने वालों को मिले मृत्युदंड: राधा बिष्ट

RNS INDIA NEWS 21/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है। अल्मोड़ा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। समाचार एजेंसी आरएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाती नजर आई थी। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई। उन्होंने कहा कि बुधवार को सामने आए वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए राधा बिष्ट ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि महिला कांग्रेस इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का बयान बड़ा दर्दनाक है जिसमें उन्होंने कहा है कि हम पांच लोग थे। जिनमें से दो की हत्या कर दी गई। इसके बाद भीड़ ने हमारे साथ क्रूरता की। फिर हम वहां से किसी तरह से भाग निकले। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है क्योंकि यहां इंटरनेट नहीं चल रहा है। महिला ने आगे बताया कि भीड़ में काफी लोग शामिल थे, लेकिन वह उनमें से कुछ को पहचानती है। इसमें महिला के भाई का दोस्त भी शामिल था। जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि इस घटना के वायरल वीडियो में महिलाओं को भीड़ के जरिए निर्वस्त्र परेड कराते हुए देखा गया। कुछ लोगों को दो महिलाओं को खेत की ओर खींचते और उनके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। 18 मई को दर्ज की गई एफआईआर में पीड़ितों ने ये भी आरोप लगाया था कि पीड़ितों में सबसे छोटी 20 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया था। राधा बिष्ट ने ऐसा कृत्य करने वालों के लिए मृत्यु दण्ड की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा नंदादेवी मेला
Next: दुबरौली-ध्युली धौनी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने किरौला के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.