Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंदिर का रास्ता बंद किए जाने पर भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • देहरादून

मंदिर का रास्ता बंद किए जाने पर भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। खेड़ा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने और मंदिर का रास्ता बंद किए जाने से आक्रोशित बादामावाला के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय जाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव के ही खेड़े पर मंदिर है, जहां ग्रामीण अपना धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कई पीढ़ियों से ग्रामीण इस मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ वर्षों पहले गांव में आकर बसे कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। इसका विरोध किए जाने पर उन्होंने मंदिर का रास्ता बंद कर दिया, जिससे ग्रामीण मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही रास्ता बंद किए जाने से कई ग्रामीणों को अपने घर जाने के लिए एक से डेढ़ किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। अवैध कब्जा करने वाले मंदिर में जाने पर ग्रामीणों से अभद्रता कर रहे हैं। मंदिर से ग्रामीणों की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर का रास्ता बंद होने से बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी नापनी पड़ रही है। कहा कि इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी गई बावजूद इसके मंदिर का रास्ता नहीं खुलवाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही मंदिर का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो तहसील मुख्यालय में धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विनोद, आरती, गीता, संगीता, कमला, लीला, बिल्लो, गंगा, बबीता, काजल, पूनम, विमला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षिका से अभद्रता से गुस्से में शिक्षक संघ
Next: नगर क्षेत्र में 26 अवैध मांस की दुकानें संचालित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.