Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी शरदोत्सव की तैयारियों में जुटी मेला समिति
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी शरदोत्सव की तैयारियों में जुटी मेला समिति

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक मेले को लेकर मेला समिति तैयारियों में जुट गई है। मेले में लोक गायकों के साथ ही स्थानीय कलाकार अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे, जबकि चरखी, मौत का कुंआ, सर्कस आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। बीते सालों की तरह इस वर्ष भी राज्य स्थापना के मौके पर सात नवम्बर से शुरू होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। मेले का शुभारंभ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के हाथों किया जाएगा। जबकि मेले का समापन अवसर पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों होगा। मेला 7 नवम्बर से शुरू होकर 11 नवम्बर तक चलेगा। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यमों से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले के दौरान जहां दिन में जहां स्कूली छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि को गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, संगीता ढौडियाल, करिश्मा शाह, रूहान भारद्वाज, सौरभ मैठाणी की टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा में मेले में चरखी, मौत का कुंआ, सर्कस समेत कई आकर्षण झलकियां रहेंगी। स्थानीय कलाकार विजय चमोला, अनिल कोठियाल, सुमन रौथण, आरती गुंसाई, विक्रम कप्रवान, कृष्णानंद नौटियाल समेत वीरागंना संगठन की ओर कार्यक्रम एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। मेला अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने बताया कि पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव मेले को लेकर मेला समिति तैयारियां में जुटी है। मेले में स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ ही लोक गायक अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेले को लेकर सभी को निमंत्रण भेजा जा चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को मेले में पहुंचने का आह्वान किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने शीतकाल के दृष्टिगत नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में किया आंशिक परिवर्तन
Next: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ कर्णप्रयाग में स्वागत

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.