Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखंड विज्ञान केंद्र में पर्यावरण बचाने पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

मानसखंड विज्ञान केंद्र में पर्यावरण बचाने पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
nuffbbbvv

अल्मोड़ा। जिले में मानसखंड विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् श्री डॉ ललित पांडे, सेवानिवृत्त कमांडेंट एम एस नेगी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् श्री ललित पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण दिवस 2024 के विषय को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। हम सभी को भी यह जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए तथा उपयोगी वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान देना चाहिए। डॉ नवीन चंद्र जोशी, प्रभारी मानसखंड विज्ञान केंद्र ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया और यूकॉस्ट तथा मानसखंड विज्ञान केंद्र के बारे में जानकारी दी। डॉ जोशी ने कहा कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता और जल संसाधनों का एक महत्वपूर्ण गढ़ है एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से तेजी से खतरे में है। जलवायु परिवर्तन को कम करने और इस संवेदनशील लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र की रक्षा के लिए व्यापक रणनीतियों की तत्काल आवश्यकता है। डॉ एस एस सामंत ने विश्व पर्यावरण दिवस के प्रारम्भ के बारे में बताया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के शीर्षक ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण तथा सूखा प्रतिरोधक क्षमता’ पर विस्तार में उदाहरण के साथ व्याख्यान दिया। डॉ सामंत ने कहा कि सूखा प्रतिरोधक चौड़ी पत्ती वाले पेड़ो को लगाने से भूमि को पुनर्स्थापित किया जा सकता है तथा मरुस्थलीकरण को रोका जा सकता है। सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कमांडेंट एम एस नेगी ने पेड़ों की उपयोगिता पर जोर देते हुए सभी से जंगलों को बचाने की अपील की। डॉ वसुधा पंत ने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग जमीन के अंदर के जल स्तर को भी कम करती है। नौले और धारे सूख रहे हैं तथा उनको बचाने के लिए पेड़ लगाने की आवशयकता है, उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट को भी कम करने की बात कही। इस अवसर पर लता बोरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, लीला बोरा, मीना भैसोड़ा, हीरा कनवाल, भूपेंद्र वल्दिया एवं केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका शिल्पा जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना बोरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मानसखंड विज्ञान केंद्र में आयोजित पहले समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। लिटिल साइंटिस्ट में वर्धा एवं ध्रुवम जोशी को, रोबोटिक्स और कोडिंग में दर्श सिंह किरोला एवं राघव भट्ट को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन में मानसखंड विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदीप तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मानसखंड विज्ञान केंद्र के शिवम् पंत, मनीष पालीवाल, भास्कर देवड़ी, संजय कनवाल, पारस कुमार, उमेश बिष्ट, मोहन सिंह सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह जीना, सोहैल सिंह कनवाल, सनी एवं अंकित कुमार आदि ने सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भौसारी गधेरे में लगाए 100 से अधिक बांज के पेड़
Next: वृक्षारोपण से जलस्तर में होगा सुधार: डॉ वसुधा पंत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.