Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मन की बात में बोले पीएम मोदी, स्पेस सेक्टर की सफलता को पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा भारत
  • राष्ट्रीय

मन की बात में बोले पीएम मोदी, स्पेस सेक्टर की सफलता को पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा भारत

RNS INDIA NEWS 27/11/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंथली रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात‘ को संबोधित किया। यह उनके कार्यक्रम का 95वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात शतक पूरा करने की ओर बढ़ रहा है। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुडऩे का एक और माध्यम है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से त्र-20 का लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति में त्र-20 सम्मेलन से खुदको कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुन रहे हैं। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों, भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता, अपने पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा है। कल ही भारत ने एक सेटेलाइट लॉन्च की, जिसे भारत और भूटान ने मिलकर डेवलप किया है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सतत विकास की, भारत के पास इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने( जी-20 के लिए) ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की जो थीम दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है। पीएम मोदी ने कहा, ‘ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बीते 8 वर्षों में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो इनका निर्यात 60 गुना बढ़ा है। इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति और संगीत की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है।’
मोदी ने कहा कि नागा संस्कृति के जो खूबसूरत आयाम धीरे-धीरे खोने लगे थे उन्हें ‘रुढ्ढष्ठढ्ढ ्यक्रह्र’ संस्था ने पुनर्जीवित करने का काम किया है। उदाहरण के लिए इस संस्था ने नागा संगीत की एल्बम लॉन्च करने का काम शुरू किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कोई पर्यावरण के लिए प्रयास कर रहा है, कोई पानी के लिए काम कर रहा है, कितने ही लोग शिक्षा, चिकित्सा और विज्ञान तकनीक से लेकर संस्कृति-परंपराओं तक, असाधारण काम कर रहे हैं। आज हमारा हर नागरिक अपने कर्तव्य को समझ रहा है जब ऐसी कर्तव्य भावना किसी राष्ट्र के नागरिकों में आ जाती है, तो उसका स्वर्णिम भविष्य अपने आप तय हो जाता है और देश के ही स्वर्णिम भविष्य में हम सबका भी स्वर्णिम भविष्य है।’
पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम करते हैं। इस कार्यक्रम में मोदी अक्सर पिछले महीने में हुई घटनाओं का जिक्र करते हैं और आने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हैं। पिछले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमने ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इसकी लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को आसान किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गुमराह करने का आरोपी पुलिस ने दबोचा
Next: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी ने जीते मैच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.