Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मामा से अवैध संबंध में बाधा बना पति, 45 दिन की शादी के बाद महिला ने करवाई हत्या
  • राष्ट्रीय

मामा से अवैध संबंध में बाधा बना पति, 45 दिन की शादी के बाद महिला ने करवाई हत्या

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने मामा से रिश्ते के लिए पति की जान ले ली। इस घटना में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि महिला ने शादी के महज 45 दिन बाद अपने प्रेमी मामा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

मृतक की पहचान प्रियांशु उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना 24 जून की रात की है, जब प्रियांशु दोपहिया वाहन से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उस पर गोलीबारी कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को शुरू से ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था।

पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि छानबीन के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी गूंजा सिंह का अपने मामा जीवन के साथ विवाह से पहले से ही प्रेम-प्रसंग था। शादी के बाद भी दोनों के संबंध बने रहे। गूंजा पति को अपने अवैध संबंधों में बाधा मानने लगी थी और मामा के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जीवन ने हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद ली। कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने गूंजा सिंह के साथ जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गूंजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गूंजा ने यह शादी पिता के दबाव में की थी और विवाह से खुश नहीं थी।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस घटना ने जिले में पहले से चर्चित सोनम रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें पत्नी पर पति की हत्या की साजिश का आरोप है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी के सामने पति ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.