Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ी गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

पहाड़ी गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक घायल

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
default featured image

देहरादून। धनतेरस के दिन चमोली जनपद में दुःखद घटना घटी है। यहां पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से बोल्डर आने से एक मकान जमींदोज हो गया। इससे मकान में रात को गहरी नींद में सो रहे 5 लोग दब गए। सूचना पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर चार घायलों और एक शव मलबे से निकाला। तीन घायलों ने हायर सेंटर इलाज को ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक घायल का अभी इलाज चल रहा है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि डेढ़ बजे थराली पैनगढ़ में तीन मकानों में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गया। इससे एक मकान में परिवार के 5 लोग दब गए। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था। जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिसमे पांच लोग दबे हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 घायलों को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। इनमें से 3 की मौत हो गई। जबकि एक शव मौके पर रेस्क्यू किया गया। घटना में एक घायल को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धनतेरस पर झाड़ू ही नहीं 10 रुपये की ये चीज भी चमका सकती है भाग्य, धन की देवी नहीं छोड़ेंगी साथ
Next: दिवाली से पहले चक्रवाती तूफान देने वाला है दस्तक, इन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.