Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलबा आने से घंटों बाधित रहे बदरीनाथ-गंगोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे
  • देहरादून

मलबा आने से घंटों बाधित रहे बदरीनाथ-गंगोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

ॠषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ और ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग मलबा गिरने से बार-बार बाधित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी दोनों मार्ग मलबा आने से घंटों बाधित रहे। इससे तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश में ही रोकना पड़ा। वहीं, दोनों मार्गों पर सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग बाधित रहे हैं। शुक्रवार को भी ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग मलबा आने से तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। जबकि, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मलबा गिरने से कई बार वाहनों का जाम लगा। वहीं, नीलकंठ मार्ग पर भी मलबा गिरने से दिक्कत आई। शिवपुरी, बह्मपुरी और कौडियाला में मलबा गिरने से दिक्कत आई। मार्ग बाधित होने पर यात्रियों को ऋषिकेश में ही रोकना पड़ा। जबकि, नरेन्द्रनगर मार्ग पर कुछ समय के लिए भारी वाहनों का संचालन रोकना पड़ा। दोनों मार्गों पर मलबा गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने देवप्रयाग से भारी वाहनों को खाड़ी होकर ऋषिकेश भेजा। शुक्रवार को भी बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे बाधित रहा। जबिक, नरेन्द्रनगर हाईवे पर वाहन रेंगकर चले। एनएच के सहायक अभियंता एनके द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर लगातार मलबा गिरने से दिक्क्त आ रही है। मलबा हटाने के लिए एनएच की टीम तैनात की गई है।

तीन माह में 24 दिन बाधित रहे मार्ग:  बीते तीन माह से बदरीनाथ और गंगोत्री मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। ऑलवेदर रोड के नाम पर प्रशासन ने आसान यातायात के बड़े-बड़े दावे किये थे, लेकिन जिस तरह से मार्ग बाधित हो रहे हैं, उसको लेकर लोग दुविधा में है। बदरीनाथ हाईवे तीन माह में मलबा गिरने से 24 दिन बाधित रहा है। इससे चारधाम यात्री समेत लोकल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में यही हालत रहे तो चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 सितम्बर
Next: महिलाओं पर फब्तियां कसने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.