Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलेशिया जाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • देहरादून

मलेशिया जाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
27

ऋषिकेश। ऋषिकेश के छह खिलाड़ी 3 से 5 मार्च तक मलेशिया में होने वाली 12वीं अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। रविवार को इन खिलाड़ियों को निर्मल आश्रम के महंत ने सम्मानित किया। रविवार को निर्मल आश्रम में इंटरनेशनल शितो रियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मलेशिया जाने वाले खिलाड़ियों को आश्रम के महंत संत राम सिंह महाराज ने सम्मानित किया। कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत ने कहा कि 3 से 5 मार्च को मलेशिया में 12वीं अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मलेशिया, भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, दुबई, म्यांमार, फिलीपीन्स, इंडोनेशिया, यूएई सहित कई देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।इस प्रतियोगिता में ऋषिकेश के रेडफोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से तीन खिलाड़ी प्रद्युमन सुरीरा, चिराग और ताजेन्द्र सिंह, अंकुर पब्लिक स्कूल से पार्थ अरोड़ा तथा ओंकारानन्द स्कूल से सार्थक सेमवाल और सीनियर पुरुष वर्ग में करूणानिधि पाण्डेय भी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। यह सभी कराटे खिलाड़ी 28 फरवरी को मलेशिया के लिये रवाना होंगे। मौके पर संस्था संरक्षक दीप शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सूरज गुलाटी, सरोज डिमरी, अनिल किंगर, भारत अरोड़ा, सुभाष सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को सांसद से मिले कर्मचारी, ज्ञापन सौंपा
Next: अल्मोड़ा: नगर के बूथों पर भाजपाईयों ने सुनी मन की बात

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.