Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली की दरें बढ़ाई तो पांच जनवरी से होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन : माकपा
  • देहरादून

बिजली की दरें बढ़ाई तो पांच जनवरी से होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन : माकपा

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि बिजली की दरें बढ़ाई गई तो पांच जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को माकपा कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में राजपुर रोड पर पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार भी मोदी सरकार के नक्शे कदमों पर है, सरकार एक के बाद एक जनविरोधी कदम उठाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। इस साल तीन बार बिजली के रेट बढ़ाए जा चुके हैं। अब चौथी बार दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार है। कहा कि इस मुद्दे पर पांच जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, सचिव इंदु नौडियाल, लेखराज, शंभू प्रसाद ममगाईं, कृष्ण गुनियाल, विजय भट्ट, एनएस पंवार, नुरैशा अंसारी, अर्जुन रावत, कलम सिंह लिंगवाल, मामचंद, रामसिंह भंडारी, चंदा ममगाईं, कुसुम नौडियाल, अंजलि सेमवाल, संगीता नैथानी, भारती पयाल, अनीता नेगी, सुरैशी नेगी, मवाल, किरण, उदय ममगाईं आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक खाद्य निरीक्षक का तबादला रोकने की मांग
Next: रायपुर कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.