Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मेकशिफ्ट अस्पताल रबौण में कोविड रोगियों को शीघ्र मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • हिमाचल प्रदेश

मेकशिफ्ट अस्पताल रबौण में कोविड रोगियों को शीघ्र मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में कोविड रोगियों का सहारा बनेगा राधा स्वामी सत्संग रबौण में स्थापित किया जा रहा कोविड-19 समर्पित मेकशिफ्ट अस्पताल। यह जानकारी शुक्रवार को उपायुक्त सोलन केसी चमन ने रबौण में निमार्णाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरान्त दी।

केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की देखभाल के लिए समर्पित कोविड केन्द्र कार्यरत हैं। जिला में रोगियों की संख्या और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम 200 बिस्तर वाला ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जाए जहां न केवल निर्बाध आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध हो अपितु रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा सके। इन निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन ने रबौण स्थित राधा स्वामी सत्संग का चयन किया।

उपायुक्त ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग संस्था द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रबौण में राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में एक ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जा रहा है जहां कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि रोगियों को समर्पित सेवाएं प्रदान करने के लिए यहां 10 चिकित्सक, 60 नर्सें एवं 30 सेवादार, सफाई कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।

केसी चमन ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग रबौण में निर्मित किए जा रहे मेकशिफ्ट अस्पताल में सभी 200 बिस्तरों के साथ मेनीफोल्ड आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें से 20 बिस्तरों पर हाई फ्लो आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि रोगियों को शान्त, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के लिए यहां संगीत की व्यवस्था की रहेगी।

केसी चमन ने कहा कि इस अस्पताल का उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति पूर्ण कार्य का अनुश्रवण कर यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण हो।
उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन मेकशिफ्ट अस्पताल के कार्यों का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों तथा ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कैप्टन एसपी जगोता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, राधा स्वामी सत्संग केन्द्र रबौण के सचिव परमजीत सिंह, राजकुमार बट्टू एवं अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न विकास कार्यों हेतु सीएम ने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 1942 नए मामले, 52 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.