Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मकर सक्रांति पर गंगा घाटों पर रहा श्रद्धालुओं का तांता
  • हरिद्वार

मकर सक्रांति पर गंगा घाटों पर रहा श्रद्धालुओं का तांता

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
Haridwar News

हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व के दूसरे दिन भी धर्मनगरी में हरकी पैड़ी सहित ताम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह के समय भारी ठंड और घने कोहरे के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने हरकी पैड़ी पहुंचे। गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया।
रविवार को भी मकर संक्रांति स्नान पर्व मनाया गया। इस वर्ष मकर संक्रांति का योग दो दिन पड़ा है। रविवार को शाम 6:09 बजे तक संक्रांति योग रहा। शनिवार को तीन लाख 80 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था। रविवार को 00 लाख 00 हजार श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचे। वहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। पं. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति का योग दो दिन रहा। जब सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते हैं। तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है। गंगा स्नान करने के बाद तिल, खिचड़ी, गर्म कंबल आदि का दान किया जाता है।
वहीं मकर संक्रांति पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा चाक चौबंद रही। स्नान पर्व के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान बीडीएस, डॉग स्क्वायड के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु पिकेंद्र, रामकुमार, संजीव, प्रदीप आदि का कहना है की मकर संक्रांति पर गंगा स्नान किया और घर में सुख समृद्धि की कामना गंगा से की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजनौर का किशोर हरकी पैड़ी क्षेत्र से बरामद
Next: पुलिस ने सिडकुल डकैती की घटना के तीन आरोपी और धरे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.