Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मकान मालिक पर किया देसी तमंचे से फायर, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मकान मालिक पर किया देसी तमंचे से फायर, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

रुडक़ी। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद निवासी एक युवक पर तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर तीनों को डेंसो चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह मेडिकल जांच के बाद तीनों युवकों को कोर्ट से जेल भेज दिया है। घटना बीते गुरुवार रात की है। जब आजाद गोस्वामी उर्फ तनु पुत्र रामकुमार गोस्वामी निवासी मुल्की नगर रावली महदूद अपने मकान पर थे उसी वक्त तीनों लोग आए और बिना बात के शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने कमर में लगा देसी तमंचा निकाल आजाद गोस्वामी के ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली बराबर से निकल गई। शुक्रवार रात लिखित शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवकों को डेंसो चौक के पास आईपीटू में एक गाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 315 बोर देसी तमंचा एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि मोहित (25) वर्ष और मोनू (19) वर्ष पुत्रगण रोहताश निवासी मंदवाडी थाना फलावदा, रोहित (22) वर्ष पुत्र मेहकार निवासी सालौर रसूलपना थाना किठौर जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के ऊपर गाली-गलौज मारपीट जान से मारने की नियत से फायर करना और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा एक खोखा और एक जिंदा कारतूस एवं बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी एलएस बुटोला, उप निरीक्षक मनीष नेगी, उप निरीक्षक सोहन रावत, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।
किरायेदार रह चुके हैं तीन युवक: सिडकुल थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि तीनों युवक आजाद गोस्वामी के मकान में पहले किरायेदार रह चुके हैं। मकान में रहते हुए कई बार गाली-गलौच हो चुकी थी। जिस कारण उनको मकान से निकाल दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया राज्य के पांचवें धाम सैन्य धाम का शिलान्यास
Next: अप्रैल माह से होगा अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.