Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जमींजोद हो चुके मकान के मलबे से मिला 25 तोला सोना
  • पिथौरागढ़

जमींजोद हो चुके मकान के मलबे से मिला 25 तोला सोना

RNS INDIA NEWS 24/09/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। मोरी में जमींजोद हो चुके मकानों की खुदाई के दौरान एक मकान के मलबे से 25तोला सोना मिला। बेटी के विवाह के लिए खरीदे सोने के सुरक्षित मिलने से मकान स्वामी आपदा के जख्मों को भुलाकर खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा अब बेटी की शादी धूमधाम से करुंगा। मोरी में आपदा से 6मकान जमींजोद हो गए थे, जिनमें रखा सारा सामान मलबे में दब गया। लोगों ने सामान सुरक्षित पाने की उम्मीद में तीन दिन पहले जमींजोद हो चुके घरों की खुदाई का फैसला लेकर सर्च अभियान चलाया। विधायक हरीश धामी ने लोगों की परेशानी को देखते हुए वहां अपनी जेसीबी भेजी है। गुरुवार को खुदाई के दौरान जमींजोद हो चुके पदम सिंह के मकान के मलबे से 25तोले सोने के आभूषण सुरक्षित निकाले। आभूषण सुरक्षित मिलने से उन्हें आपदा के जख्मों के बीच हंसने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि घर में दो बेटियों के आभूषण रखे थे। साथ ही छोटी बेटी की शादी के लिए आभूषण तैयार किए थे। लेकिन आपदा ने सबकुछ छीन लिया। कहा अब आभूषण मिलने से बेटी की शादी धूमधाम से कर पाउंगा। ग्रामीण गोविंद सिंह परिहार समेत सभी ग्रामीणों ने विधायक हरीश धामी का आभार जताया। वहीं विधायक धामी ने कहा जब तक मोरी के आपदा प्रभावितों का सामान सुरक्षित नहीं निकाला जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। अपने लोगों की परेशानी में साथ देना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे में हर हाल में निभाउंगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले खाया विषाक्त, हालत बिगड़ी तो पहुंच गया अस्पताल
Next: मानवीय फैसला

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.