Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने के नाम पर साढ़े पांच लाख से अधिक ठगे
  • देहरादून

मकान बेचने के नाम पर साढ़े पांच लाख से अधिक ठगे

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर पांच लाख साठ हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने धनराशि लेकर न तो मकान की रजिस्ट्री कराई और न बाद में रकम लौटाई। शिकायत के बाद पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजेश साह के अनुसार, भीम सिंह पुत्र श्री रामपाल सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर विकासनगर ने तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले उनकी मुलाकात करम सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी कैनाल बाईपास रोड भीमावाला से हुई थी। करम सिंह ने उसे अपना मकान ग्राम भीमावाला में दिखाया। जिसके बाद मकान का सौदा दस लाख में तय हुआ। जिसके बाद उन्होंने पांच लाख 60 हजार रुपये करम सिंह और उसकी पत्नी तेजिंदर कौर के बैंक खाते में चेक के माध्यम से भेजे। जिसमें अजीत सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी बरोटीवाला गवाह के तौर पर मौजूद थे। धनराशि देने के बाद जब उन्होंने करम सिंह और उसकी पत्नी तेजिंदर कौर को मकान की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो वह टालते रहे। रजिस्ट्री का समय नजदीक आया तो करम सिंह राज्य से बाहर चला गया। जब उन्होंने करम की पत्नी और अजीत सिंह को मकान की रजिस्ट्री कराने या धनराशि लौटाने की बात कही तो वह दोनों बहाने बनाने लगे। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि दंपति सहित तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में अध्यक्ष समेत 11 सभासदों ने ली शपथ
Next: राशिफल 08 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.