Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मैं ब्राह्मण हूं, मुझे भाजपा से कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : ममता
  • राष्ट्रीय

मैं ब्राह्मण हूं, मुझे भाजपा से कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : ममता

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

पणजी (आरएनएस)। गोवा विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार करने पहुंची ममता बनर्जी ने अब ब्राह्मण कार्ड खेला है। उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मण परिवार से आती हूं। मुझे किसी से भी कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा, हम गोवा में भाजपा को खत्म करना चाहते हैं। गोवा में भाजपा को हराने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। मैं यहां आपसे मुकाबले के लिए नहीं आई हूं। मैं नहीं चाहती कि कोई बाहरी व्यक्ति गोवा को नियंत्रित करे। मैं भी एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हूं। मैं ब्राह्मण हूं। मुझे भाजपा से कोई कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। इस बीच टीएमसी ने दावा किया है कि मंगलवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने ममता के साथ आने का फैसला लिया है और पार्टी जॉइन की है। इन नेताओं में कांग्रेस की राष्ट्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य मार्ता सालदन्हा भी शामिल हैं। ममता बनर्जी सोमवार से ही गोवा के दौरे पर हैं। एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि यदि कोई भाजपा को हराना चाहता है तो फिर उसे टीएमसी के साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए टीएमसी जुटी है और यदि कोई दल ऐसा चाहता है तो उसे साथ में आना होगा।
ममता बनर्जी ने सोमवार को गोवा में एक रैली को भी संबोधित किया था और इस दौरान एनसीपी के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में बड़े पैमाने पर टूट के बाद पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरिया समेत कई नेताओं ने टीएमसी का दामन थाम लिया था। उसके चलते कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जबकि टीएमसी खुद को राज्य में भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि कोई भी दल भाजपा को हराने के लिए गोवा में टीएमसी के साथ आ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखीमपुर हिंसा थी सोची-समझी साजिश, एसआईटी ने बदली धाराएं, आशीष मिश्रा समेत 14 पर चलेगा अब मर्डर का केस
Next: छह महीने में लॉन्च हो जाएगी बच्चों की कोविड वैक्सीन : अदार पूनावाला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.