Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ संघर्ष तेज करने का उपपा ने किया आह्वान
  • अल्मोड़ा

महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ संघर्ष तेज करने का उपपा ने किया आह्वान

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अपने कार्यालय में बैठक आयोजित कर भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को गंभीर मुद्दा बताते हुए इनके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याएं समान हैं, लेकिन एकजुटता न होने के कारण जनमुद्दे दब जाते हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में एक बड़ी जनसभा आयोजित करने पर भी चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है और आम लोगों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कॉलेजों और अस्पतालों की पुरानी इमारतें तोड़कर नई इमारतें तो बनाई जा रही हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षक और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण लोग अब भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। भावना पांडे ने बेरीनाग महाविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद करना समय की मांग है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, नारायण राम, सोनी, हेमा, भारती पांडे, ममता जोशी, ममता बिष्ट, भारती, मोहम्मद वसीम, दिवान सिंह, विनय किरौला, नीरज पंत, नीमा, राजू गिरी और वंदन कोहली उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सांसद अजय भट्ट के भाई राम दत्त के निधन पर जताया शोक
Next: निगम ने श्मशान घाट की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.