Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये पांच मेकअप टूल्स
  • रहन-सहन

हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये पांच मेकअप टूल्स

RNS INDIA NEWS 05/03/2022
04phot05 (1)

 

मेकअप टूल्स की मदद से मेकअप करना न सिर्फ बहुत आसान हो जाता है बल्कि मेकअप भी अच्छे से होता है। हालांकि, अगर आप मेकअप के मामले में नई हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने के लिए किन मेकअप टूल्स की जरूरत होती है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे मेकअप टूल्स के बारे में बताते हैं, जिनका आपकी मेकअप किट में होना ही जरूरी है।

मेकअप स्पॉन्ज
मेकअप स्पॉन्ज प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन आदि की लेयर को चेहरे पर समान रूप से फैलाकर एक नेचुरल और स्मूद फिनिश मेकअप बेस तैयार करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, चेहरे पर ब्लश, लूज पाउडर और यहां तक की सनस्क्रीन को अच्छी तरह से ब्लेंड करने के लिए भी मेकअप स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए हर महिला की मेकअप किट में मेकअप स्पॉन्ज का होना जरूरी है।

काबुकी ब्रश और एंगल्ड ब्रश
काबुकी ब्रश की मदद से चेहरे पर लूज पाउडर या ब्लश लगाना आसान हो जाता है। वहीं, इससे लंबे समय तक मेकअप को सेट रखने में भी मदद मिलती है। वहीं, बात अगर एंगल्ड ब्रश की करें तो इसके इस्तेमाल से चेहरे पर कंटूरिंग करना सरल हो जाता है। बता दें कि कंटूरिंग को मेकअप का बेस माना जाता है। इसके जरिए डार्क और लाइट शेड्स की मदद से चेहरे को एक स्लिम और परफेक्ट लुक दिया जा सकता है।

आईलैश कर्लर
आईलैश कर्लर की मदद से पलकों को कर्ल करके आंखों को खूबसूरत बनाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पलकों को कर्ल करते समय आईलैशेज कर्लर पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना है क्योंकि इस वजह से पलकें टूट सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप हमेशा आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल आराम से करें। वहीं, पलकों को कर्ल करते समय कर्लर को बाहर की तरफ खींचने की बजाय ऊपर की तरफ घुमाएं।

आईब्रो कोंब ब्रश
बालों की तरह आईब्रो को भी सेट करने की जरूरत होती है, जिसके लिए आईब्रो कोंब ब्रश का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है। बता दें कि आईब्रो कोंब ब्रश दो मुंह वाला होता है, जिसके एक तरफ ब्रश होता है तो दूसरी तरफ छोटी सी कंघी होती है। आइब्रो पेंसिल लगाने के बाद ब्रश वाले हिस्से से उसे सेट कर लें और कंघी की तरफ से आईब्रो को शेप दें। यकीनन इसके बाद आपकी आईब्रो फुलर और खूबसूरत लगेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निकांड में लाखों का सामान राख
Next: रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले उत्तराखंड के दूसरे गेंदबाज बने मयंक मिश्रा

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.