Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महिलाओं के जीवन और आजीविका में सुधार करेगा दून विवि का शोध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महिलाओं के जीवन और आजीविका में सुधार करेगा दून विवि का शोध

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। दून विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड में महिलाओं के जीवन और आजीविका में सुधार’’ विषय पर शोध किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्यपाल ने राज्य के सभी राज्य विश्वविद्यालयों को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार राज्यहित में शोध कार्य करने के निर्देश दिए थे।
प्रस्तुतीकरण के दौरान कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की शोध टीम ने उत्तराखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं के जीवन और आजीविका से संबंधित डेटा एकत्र किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं तक महिलाओं की पहुंच, शिक्षा के अवसर, वित्तीय सेवाओं का लाभ, सुरक्षा एवं संरक्षण और जीवन की गुणवत्ता जैसे विषयों पर गहन शोध और अध्ययन किया। इसके अतिरिक्त, शोध में महिलाओं के उद्यमिता, आजीविका विविधीकरण, रिवर्स माइग्रेशन, सरकारी योजनाओं के प्रभाव, और आजीविका में सुधार के विभिन्न पहलुओं का भी विश्लेषण किया गया जिनके आधार पर अंतिम निष्कर्ष तैयार किया जा रहा है।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास उत्तराखण्ड में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस शोध का उद्देश्य महिलाओं की वर्तमान जीवन परिस्थितियों को समझना और उनकी आजीविका में सुधार के लिए ठोस समाधान ढूंढना है। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और क्षमता असाधारण है, और उनकी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उनकी क्षमता और समर्पण को सही दिशा मिलने पर वे राज्य और देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दे सकती हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस शोध के अंतिम सुझावों को उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने शोध टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिव श्री रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, और विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो. राजेन्द्र पी. ममगांई, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग
Next: राष्ट्रीय खेल में 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक भी होंगे तैनात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.