Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महिला वनकर्मी से अभद्रता तथा आपत्तिजनक टिप्पणी पर वन दरोगा निलंबित
  • उत्तरकाशी

महिला वनकर्मी से अभद्रता तथा आपत्तिजनक टिप्पणी पर वन दरोगा निलंबित

RNS INDIA NEWS 04/08/2021
default featured image

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद में वन दरोगा द्वारा महिला वनकर्मी से अभद्रता तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। वन दरोगा को निलंबित कर नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती अटैच कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को जनपद उत्तरकाशी भूमि संरक्षण वन प्रभाग में महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी इंद्रावती रेंज को लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिला वनकर्मी ने वन दरोगा पर आरोप लगाते हुए बताया कि नवंबर 2020 में विभाग का वन दरोगा रविन्द्र चमोली ने महिला के साथ अभद्रता किया और पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा।

महिला वनकर्मी द्वारा चेतावनी देने के बाद भी वन दरोगा नहीं माना और विभाग के कार्य से महिला के घर आने की कोशिश करने लगा। वन दरोगा इतने पर ही नहीं रुका और महिला के व्हाट्सएप पर भी आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। महिला वनकर्मी ने आरोप लगाया कि 10 जुलाई को विभागीय भ्रमण के दौरान वन दरोगा गलत तरीके से छूने लगा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा।

महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर विभागीय महिला शिकायत निवारण समिति ने मामले की जांच शुरू की‌ जिसमें वन दारोगा रविन्द्र चमोली पर महिला वनकर्मी द्वारा लगाए आरोप के सत्यता की पुष्टि हुई। समिति द्वारा जांच रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग को सौंपी गई। वन संरक्षक ने रिपोर्ट के आधार पर दरोगा के निलंबन तथा नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती अटैच करने के आदेश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड काल में स्कूल खोलने पर हाईकोर्ट ने सरकार से माँगा जवाब, 18 अगस्त को सुनवाई
Next: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण, कहा – एक माह के भीतर कलेक्ट्रेट होगी स्थानांतरित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.