Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला समेत दो के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

महिला समेत दो के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर-कल्याणपुर निवासी एक महिला और आदूवाला निवासी एक व्यक्ति पर बैंक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक जाखन राजपुर रोड देहरादून के मुख्य प्रबंधक ने दोनों के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में तहरीर देकर बैंक से धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक जाखन राजपुर रोड देहरादून के मुख्य प्रबंधक कमल वर्मा पुत्र रामचरण वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोनू कुमार निवासी शाहपुर कल्याणपुर ने पूर्व में उनके बैंक से ऋण लिया था। इसके लिए सोनू कुमार ने अपनी करीब दो सौ वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज बैंक में गिरवी रखे थे। कुछ समय बाद ऋणी सोनू कुमार की मौत हो गई। इससे बैंक का ऋण वसूल नहीं हो पाया। लेकिन सोनू कुमार की माता कुसुम पत्नी चमेल सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर और जगवीर पुत्र वीर बहादुर निवासी आदूवाला जुडली ने सोनू कुमार की जमीन की रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज बैंक में बंधक होने के बावजूद उक्त जमीन एक सुनियोजित साजिश के तहत किसी और को बेच दी। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने इस धोखाधड़ी पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
Next: विकासनगर तक किया जाए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

पुलिस मुठभेड़ में भट्टोवाला फायरिंग के बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.