Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
  • अल्मोड़ा

महिला ने आग लगाकर दी जान

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड में एक महिला ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े मोहित साह अपनी पत्नी लता साह (38) और पुत्र के साथ विवेकानंद पुरी वार्ड में रहते हैं। सोमवार सुबह मोहित अपने 13 वर्षीय पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना उन्हें दी। स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। मोहित के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। तब तक लता साह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का कार्य शुरू
Next: नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-08 at 18.01.33_11zon_11zon
  • अल्मोड़ा

पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.